लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ की लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक जीत और 10 वर्षों से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए पार्टी को हर मोर्चे पर विजय दिलाने और संगठन को सुदृढ़ करने वाले प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन का आज जिला नंबर 5 के कार्यकर्तायों ने जिला अध्यक्ष हुकुम चंद की अध्यक्षता में धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया जिसमे भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने इसमें मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया |

प्रेस नोट

लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर आयोजित हुआ धन्यवाद समारोह

टंडन ने अपने कार्यकाल के दौरान की उपलब्धियों को गिनाया

पार्टी के कार्यकर्तायों ने सांसद किरण खेर को जिताने में लगायी ताकत-टंडन

चंडीगढ़ 26 मई,2019 : लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ की लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक जीत और 10 वर्षों से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए पार्टी को हर मोर्चे पर विजय दिलाने और संगठन को सुदृढ़ करने वाले प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन का आज जिला नंबर 5 के कार्यकर्तायों ने जिला अध्यक्ष हुकुम चंद की अध्यक्षता में धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया जिसमे भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने इसमें मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया |

इस अवसर पर पार्टी के जिला, मंडल,शक्ति प्रमुख और बूथ के अध्यक्षों व् कार्यकर्तायों ने इसमें भाग लिया | मुख्यातिथि टंडन को कार्यकर्तायों द्वारा सिरोपा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया | इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए संजय टंडन ने कहा कि जब उन्होंने अध्यक्ष पद संभाला तभी से वे पार्टी के प्रसार में जुटे और धीरे धीरे करके उनके कार्यकाल के दौरान चंडीगढ़ में नगर निगम,पंचायत,मार्किट कमेटी, जिला परिषद् सहित सभी चुनावी पदों पर भाजपा का परचम लहराया | इन सभी पर भाजपा की जीत से कार्यकर्तायों का मनोबल और बढ़ा और इस तरह से विभिन्न संगठनों और स्थानीय लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने में कामयाब हुए | आज भाजपा चंडीगढ़ में अग्रणी दल के रूप में विद्यमान है और सभी निकायों पर पार्टी का दबदबा है | उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ की हड्डी उसके कार्यकर्ता होते हैं | वे हर चुनाव को जीतने के लिए दिन रात एक करते हैं | इस बार के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्तायों ने सांसद किरण खेर को जीताने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी | कार्यकर्ता उनके साथ 2 माह से दिन रात लगे हुए थे | आज ये उनकी मेहनत का परिणाम है कि चंडीगढ़ की लोकसभा में दूसरी बार पार्टी का प्रत्याशी किरण खेर दुबारा जीत कर आई | इसके लिए वे समूची भाजपा चंडीगढ़ इकाई के कार्यकर्तायों और चंडीगढ़ की जनता का विशेष आभार व्यक्त करते हैं | उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत के उपरान्त हम सभी की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गयी है | अब हम सभी कार्यकर्तायों को और दुगुनी ताकत से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को हल करवाना होगा और मोदी सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जन कल्याण की योजनायों का लाभ दिलवाना होगा | आज के इस समारोह के लिए उन्होंने पांच नंबर जिले के सभी कार्यकर्तायों का पुनः आभार व्यक्त किया |

 

Share with those who matter